{"_id":"63db33aca797296c6511f1fe","slug":"na-etah-news-c-25-1-48726-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीसरे दिन 50 लाख की 30 बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीसरे दिन 50 लाख की 30 बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त
विज्ञापन
अलीगंज। तहसील प्रशासन के द्वारा ग्राम नकटई खुर्द में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तीसरे दिन बुधवार को भी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपये कीमती 30 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। यहां खड़ी फसल को नष्ट करा दिया गया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम नकटई खुर्द में जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के आदेश पर जंगल ढाका एवं सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। यह अभियान उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और उनकी टीम द्वारा चलाया जा रहा है। सोमवार से कार्रवाई प्रारंभ हुई। पहले दिन 1.08 करोड़ रुपये की 72 बीघा, दूसरे दिन मंगलवार को 1.26 करोड़ की 68 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है।
बुधवार को तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर लगभग पचास लाख कीमत की 30 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। खेतों में खड़ी फसल को हैरो के द्वारा नष्ट भी कराया गया। प्रशासनिक कार्रवाई में अब तक 170 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक है। तहसीलदार ने बताया कि अन्य ग्रामों में भी सरकारी भूमि को चिह्नित किया जा चुका है। वहां भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।