{"_id":"63d7855fc536910a49555e9a","slug":"na-etah-news-c-25-1-45427-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कबड्डी में श्री दयानंद इंटर कॉलेज की बालिकाएं रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कबड्डी में श्री दयानंद इंटर कॉलेज की बालिकाएं रहीं विजेता
Mon, 30 Jan 2023 02:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों का फाइनल मैच कराया गया। कबड्डी बालिका वर्ग में श्री दयानंद इंटर कॉलेज भरतोली की टीम विजेता रही।
पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने मशाल जलाकर किया। बालिका वर्ग में कबड्डी का फाइनल मैच श्री दयानंद इंटर कॉलेज भरतोली और जनता इंटर कॉलेज परसोंन के बीच खेला गया। जिसमें श्री दयानंद इंटर कॉलेज ने परसोंन की टीम को 20-15 से हरा दिया। वहीं बालक वर्ग में कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज ने श्री एपीएस कुशवाह इंटर कॉलेज को 15-11 से हराकर मैच जीता।
इसके साथ ही बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज के मुकेश कुमार, 400 मीटर दौड़ में आदर्श इंटर कॉलेज गिरौरा के आकाश बाबू ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कलां की संगीता ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज की ज्योति ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एमएलसी आशीष यादव, कासगंज विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, सीडीओ एके बाजपेयी, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, अनीश कुमार, राजीव वर्मा, मोनिका सिंह, दिनेश कुमार, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।