{"_id":"63d168ed1a171c06fe01c46f","slug":"na-etah-news-c-25-1-42250-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बैंक कर्मी पर 2.10 लाख रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बैंक कर्मी पर 2.10 लाख रुपये निकालने का आरोप
Wed, 25 Jan 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक में तैनात एक कर्मी पर दो लाख से अधिक रकम निकालने का आरोप है। किसान सहित दो लोगों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कर्मचारी द्वारा विश्वास में लेकर धोखाधड़ी करने की बात कही जा रही है।
शहर के मोहल्ला सराय मिश्र निवासी दयाशंकर गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि इंडियन बैंक के कर्मचारी रवी कुमार ने विश्वास में ले लिया, इसके बाद जल्दी में होने के चलते 20 हजार रुपये नकदी जमा करने के लिए दी गई तो उसने फर्जी रसीद देकर रकम को हड़प लिया, जबकि 30 हजार रुपये खाता से निकालने का आरोप लगाया गया है।
वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भदों निवासी किसान थान सिंह ने बताया कि दो बार में 50-50 हजार रुपये निकाले गए हैं, जबकि एक बार में 40 हजार और 20 हजार रुपये जमा करने के लिए दिए गए तो फर्जी रसीद थमा दी गई। किसान ने भी कोतवाली नगर पहुंचकर बैंक कर्मी को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बैंक कर्मी के खिलाफ दो तहरीर मिली है, दोनों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है, मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।