{"_id":"63d01cdbd8a6c400704cc015","slug":"na-etah-news-c-25-1-41180-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पूर्ति निरीक्षक ने वापस की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पूर्ति निरीक्षक ने वापस की रकम
Tue, 24 Jan 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। इलेक्ट्रोनिक्स की एक दुकान से 20 जनवरी को दो खाली गैस सिलिंडर मिलने पर पूर्ति निरीक्षक पर 17 हजार रुपये जबरन ले जाने का आरोप लगाया गया था। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पूर्ति निरीक्षक ने राजनीतिक व विभागीय दबाव पड़ने पर मंगलवार को रकम वापस कर दी।
कस्बा राजा का रामपुर के मोहल्ला कुलड़ियान निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक ने मंगलवार को लिए गए 17 हजार रुपये वापस कर दिए हैं। 20 जनवरी को रंगदारी की तरह व्यवहार कर दुकान से रकम ले गए थे। इसकी क्षेत्रीय विधायक और विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद रुपये वापस मिल सके हैं।
बताया कि मां की तबीयत खराब चल रही है। उनके इलाज के लिए भाई ने बैंक खाते में रुपये भेजे थे। जिसे बैंक से निकाल कर लाया था। इसी दिन पूर्ति निरीक्षक कुछ लोगों के साथ पहुंचे। घर में उपयोग होने वाले खाली सिलिंडर रखे थे।
विज्ञापन
सिलिंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। पूर्ति निरीक्षक के इशारे पर साथ के लोग रुपये जबरन निकाल ले गए। पूर्ति निरीक्षक रामदत्त ने बताया कि रुपये लेने और देने के आरोप लगत लगाए जा रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।