फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   My mother-in-law is cruel...she doesn't give me food and even beats me.

Etah News: निर्दयी है मेरी सास...खाना नहीं देती और पिटाई भी करती है

Wed, 18 Dec 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 18 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
My mother-in-law is cruel...she doesn't give me food and even beats me.
एटा। थाना नयागांव में एक महिला ने पति विपिन निवासी बरौस थाना व जिला हाथरस सहित 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि सास निर्दयी है, मुझे कई दिनों तक खाना नहीं देती है और पिटाई लगाकर कमरे में बंद रखती है।
विज्ञापन

थाना नयागांव के खरसुलिया निवासी पूनम ने बताया कि उसका विवाह 7 फरवरी 2018 को विपिन कुमार के साथ हुआ था। कुछ दिनों बाद ही पति और ससुरालीजन परेशान करने लगे। अतिरिक्त दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। बताया कि मेरी सास कुसुमा देवी बहुत ही निर्दयी किस्म की महिला है।
विज्ञापन

आए दिन मुझे पीटती है और कई दिनों तक खाना नहीं देती। इतना ही नहीं कमरे में बंद कर देती है व मेरे बेटे शिवांश और बेटी शगुन को भी परेशान करती है। पति शराबी और जुआरी है। आए दिन शराब पीकर आता है और मुझे पीटता है। एक दिन तो उसने सिलिंडर से प्रहार कर जान लेने का प्रयास किया। जब बेटा चार माह का था तभी ससुराल वालों ने पीटकर मुझे घर से निकाल दिया। तबसे मायके में ही रह रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया ननद पूजा की सास मेरे पति की दूसरी शादी करवाना चाहती है। यह लोग धमकी देते हैं कि 25 लाख रुपये लेकर आओगी तो ही रखेंगे अन्यथा तुम अपने मायके में ही रहो। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed