{"_id":"e7e7ffa02cf5d98f9bf1625dd1767e6b","slug":"must-resolve-to-defend-hinduism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू धर्म की रक्षा के लिए लेना होगा संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू धर्म की रक्षा के लिए लेना होगा संकल्प
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 24 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म, भारतीय संस्कृति और गोमाता की रक्षा के लिए प्रत्येक हिंदू को संगठित होकर संकल्प के साथ संघर्ष करना होगा, साथ ही साथ प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करने के लिए जगह-जगह पौधारोपण करते हुए प्रत्येक हिंदू घर में तुलसी के पौधों को भी लगाने का पवित्र कार्य करना होगा। इसके अलावा लव जेहाद रोकना भी हर हिंदू का धर्म है। यह बातें मुख्य अतिथि बरेली से आए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री ब्रजप्रांत गोपाल ने शांति नगर स्थित केशव सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में आयोजित विहिप की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने विहिप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं कों हिदायत देते हुए कहा कि अब सुस्ती से काम चलने वाला नहीं है। पूजा उसी की होती है जो शक्ति से कार्य लेता है। आज जहां भी हिंदू कम तादात में है वहां कांवड़ियों के डीजे पर रोक लग जाती है, मंदिरों में घंटे घड़ियाल नहीं बज सकते। प्रदेश व देश में कानून और व्यवस्था के दो अलग-अलग पहलू हैं। व्यवस्था पहले नंबर पर और कानून वाद में आता है इसलिए हम लोगों को हिंदू धर्म की व्यवस्था लागू करनी पड़ेगी। उन्होंने जल्द से जल्द प्रत्येक प्रखंड, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत आदि स्थानों पर विहिप की कमेटियां गठित करने के निर्देश भी दिए। विभाग प्रमुख रामौतार मिश्र ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद पीड़ित हिंदुओं को राहत देने का प्रमुख संगठन है। बजरंग दल के विभाग प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि विहिप के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने को तैयार हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान ने कहा कि हिंदू सभ्यता पर चोट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गाय, गंगा व प्रदूषण तथा हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हर संभव कार्य पूरी मुस्तैदी के साथ किया जाएगा।
बैठक में कैप्टन प्रेमसिंह यादव प्रधान, सतेंद्र सिंह सोलंकी, डॉ. भानू प्रताप सिंह, गिर्राज किशोर, शिवप्रताप सिंह तौमर, मोहन चौहान, संतोष सिंह, बसंत पतझड़, बल्देव सिंह राठौर, सुभ्रा सिंह, ऊषा, यतेंद्र वर्मा, प्रमोद, कैलाश लोधी, सत्यभान सिंह चौहान, मुनेश सिंह बघेल, ब्रजेश राठौर, लोकेंद्र सिंह यादव, जेपी यादव, अभिषेक चौहान, डा. मनोज गुप्ता, डा. विशाल गुप्ता, श्रवण चतुर्वेदी, भूपेंद्र गुप्ता, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन राजकुमार भरत नगर अध्यक्ष ने किया।