{"_id":"879745160101c3095be91049dce12f62","slug":"must-now-wait-for-bypass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी बाईपास के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी बाईपास के लिए करना होगा इंतजार
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को उम्मीद थी कि जीटी रोड के जल्द फोरलेन में तब्दील होने से यहां दिनभर लगने वाले जाम के हालात सुधर जाएंगे, लेकिन लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। यह इंतजार लंबा भी हो सकता है। केंद्र सरकार जीटी रोड को फोरलेन में बदलने के मामले में गंभीर नहीं दिख रही है। हालांकि पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी द्वारा हाल ही में दिल्ली में बाईपास या फ्लाईओवर के निर्माण के लिए केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपा था। इसे मंत्री ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मगर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग का कहना है कि सरकार की अनुमति के बाद ही अलीगढ़ से कानपुर तक जीटी रोड का सर्वे होगा। इसके बाद ही निर्णय होगा कि एटा में बाईपास या फ्लाईओवर में से किसका निर्माण होना चाहिए।
शहर में रेलवे विस्तार के साथ बाईपास की भी मांग वर्षों से उठ रही है। इसे लेकर गत 19 फरवरी को पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एटा में बाईपास या फ्लाईओवर के निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा था। इसे संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया है। नेशनल हाईवे अथारिटी अलीगढ़ क्षेत्र की मानें तो अभी सर्वे के लिए सरकार ने निर्णय नहीं लिया है।
बता दें दादरी से अलीगढ़ तक जीटी रोड फोरलेन में तब्दील हो गया है, लेकिन राजनीतिक पेच फंसने से अलीगढ़ से कानपुर तक फोरलेन का कार्य रुक गया था। अलीगढ़ से कानपुर तक जीटी रोड काफी जर्जर भी हो चुका है। नेशनल हाईवे विभाग द्वारा जर्जर मार्ग को पेचवर्क से एक बार सही कारने की कोशिश भी की गई, लेकिन बारिश के कारण मार्ग में फिर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शहर में आए दिन बढ़ रही वाहनों की संख्या जाम की समस्या को उत्पन्न कर रही है।
विज्ञापन
एटा में बाईपास बनेगा या फ्लाईओवर यह कहना अभी संभव नहीं है। इसके लिए सर्वे होगा इसका निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।
- राजीव अग्रवाल, प्रबंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग, अलीगढ़ परिक्षेत्र