{"_id":"0bd0ee9993d57bbe1b26f10127fc6e83","slug":"muslim-meritorious-students-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकिया मस्जिद प्रांगण में रविवार को मुस्लिम मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी थे। कार्यक्रम में 500 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि समाज में शैक्षिक चेतना जरूरी है। बिना शिक्षा के मुस्लिम समाज का उत्थान संभव नहीं है। साथ ही सम्मानित छात्र-छात्राओं से वादा किया कि पढ़ाई को लेकर वह हमेशा सजग रहेंगे। कार्यक्रम में मस्जिद के इमाम को भी शाल, फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता महबूब अली, संचालन शायर कशिश एटवी ने किया। हाफिज आविद अली, शब्बीर शाह, कृपाशंकर सविता ,सलीम ,साजिद अली ने भी विचार व्यक्त किए। ज्ञानपाल सविता, शिवरतन दिवाकर ,इसरार , असलम,बालकपूर , करतार सिंह ,टोक्यो पेंटर , वसीम सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।