{"_id":"66cf0a15f9f8075c9a027023","slug":"muslim-girl-married-her-lover-in-shiva-temple-according-to-hindu-customs-in-etah-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुस्लिम युवती ने शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी से की शादी, साथ जीने मरने की खाईं कसमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुस्लिम युवती ने शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी से की शादी, साथ जीने मरने की खाईं कसमें
Wed, 28 Aug 2024 06:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:28 PM IST
सार
एटा में मुस्लिम युवती ने शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी से शादी की। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन
मुस्लिम युवती ने शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी से की शादी
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी की। इस मौके पर घरवालों के साथ गांव के लोग मौजूद रहे। वहीं युवती के घरवालों को जानकारी मिली तो वह थाने पहुंच गए। पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मामला राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के बिलसड़ पट्टी का है। गांव निवासी पंजाबी के बेटे छम्मा ने शिव मंदिर में मुस्लिम युवती से हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इस मौके पर छम्मा के घरवाले और गांव के लोग मौजूद रहे। इसकी सूचना लड़की के घरवालों को मिली तो वह थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
युवती के घरवालों ने थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी कहीं चली गई है। काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों से पूछा लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह एक आदमी ने बताया कि तुम्हारी लड़की ने शादी कर ली है। वह मेरी बेटी को बहला फुसला कर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन