फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Muslim dominated areas yearn for cleanliness even during Ramzan

Etah News: रमजान में भी सफाई के लिए तरसे मुस्लिम बहुल इलाके

Tue, 18 Mar 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Muslim dominated areas yearn for cleanliness even during Ramzan
शहर की गली धोबियान में भरे गंदे पानी को निकालते स्थानीय लोग।  - फोटो : धीरपुरा में ​पहलवानों की कुश्ती शुरू कराते मुख्य अति​थि ऊदल सिंह यादव
एटा। रमजान के मौके पर भी शहर के कई मुस्लिम बहुल इलाके साफ-सफाई के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह गली में भरे गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। गली धोबियान में मंगलवार को रोजा इफ्तार कराने से पहले रोजेदार सफाई करते नजर आए।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 7 के पटियाली गेट स्थित गली धोबियान में नालियों का पानी हरदम ही ओवरफ्लो बना रहता है। गली धोबियान पटियाली गेट से मारहरा गेट पर जाकर मिलती है। यहां काफी संख्या में मुस्लिम परिवारों के घर हैं। रमजान में भी यहां सफाई व्यवस्था न कराए जाने के कारण गलियों में पानी बह रहा है। लोगों को नमाज के लिए मस्जिदों में जाने से पहले गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन वह टालमटोल करते रहे। उन्होंने बताया कि स्थिति ऐसी है कि गली के बाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी परवेज ने बताया कि नालियां चोक हैं। लेकिन सफाईकर्मी नहीं आते। अगर समय से सफाई की जाए तो यहां कोई समस्या नहीं होगी। पूरी गली का गंदा पानी और कीचड़ पैरों से घरों में पहुंच रहा है। जिससे घरों में भी दुर्गंध आने लगी है। आरआई सुशील कुमार गिरि ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित कर इलाके में सफाई कराई जाएगी। जिससे रोजेदारों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed