फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murdered in old enmity

पुरानी रंजिश में की गई थी छोटे की हत्या

Wed, 03 Feb 2021 10:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
murdered in old enmity
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव दतेई में प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर पूर्व प्रधान ने अपने पुत्रों के सहयोग से लटकाया था। पुलिस गिरफ्त में आए पूर्व प्रधान व दो पुत्रों की गिरफ्तारी के बाद 22 वर्ष पुरानी रंजिश भी सामने आई है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि गांव दतेई निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटे की हत्या करने के पीछे 22 वर्ष पुरानी रंजिश को बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस ने पूर्व प्रधान विनेश सिंह, इनके पुत्र राहुल और आनंद को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधान सहित पुत्रों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटे के परिजनों ने वर्ष 1998 में एक झूठा मुकदमा लगाकर पूर्व प्रधान को जेल भिजवा दिया था। इसका बदला लेने के लिए वर्षों से जुटे हुए थे, इधर प्रधान पद के चुनाव की तैयारियां छोटे ने शुरू कर दी थी। इस बार चुनाव में हार का डर था, इसी बात को लेकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पूर्व प्रधान और उसके बेटों को अभय के सबमर्सिबल पंप पर आने जाने का समय मालूम था, इसलिए पहले से ही समर के आस पास छिप गए और आने का इंतजार किया। जब अभय समर चलाने के बाद जब मछली तालाब की ओर गया तभी उसे पकड़ लिया। छोटे ने अपने बचाव में काफी हाथ पैर चलाए थे लेकिन आरोपियों ने उसे गिरा लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद समर से ही रस्सी लाकर उसे पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके दोनों पुत्रों को बुधवार को जेल भेज दिया है जब कि दो फरार आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed