{"_id":"5fd4f7008ebc3e3b9a5e0569","slug":"murder-etah-news-agr4717008127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालीजनों पर बोलेरो की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालीजनों पर बोलेरो की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतका सीमा का फाइल फोटो ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फिरोजाबाद के थाना एकाके फरीदा गोकुल निवासी सीमा पुत्री जुगेंद्र सिंह की शादी दो वर्ष पूर्व राघवेंद्र पुत्र राम मुरारी निवासी गिरोरा थाना कोतवाली देहात के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बोलेरो गाड़ी की मांग करते हुए सीमा का उत्पीड़न करने लगे। शनिवार सुबह चार बजे ग्रामीणों ने सीमा के परिजनों को सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। सीमा का का शव घर में चारपाई पर पड़ा था। वहीं ससुरालीजन फरार हो चुके थे। सीमा के पिता जुगेंद्र सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जुगेंद्र सिंह की तहरीर पर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।