{"_id":"63fce999db3ef8ca650b5546","slug":"municipality-removed-encroachment-from-wali-mohammad-chauraha-etah-news-c-25-1-75153-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वली मोहम्मद चौराहा से पालिका ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वली मोहम्मद चौराहा से पालिका ने हटवाया अतिक्रमण
Mon, 27 Feb 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद ने सोमवार को वली मोहम्मद चौराहे से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण के चलते यहां भाजपा जिलाध्यक्ष की गली में जलभराव की शिकायत आई थी। पालिका ने घरों व दुकानों के आगे बने स्लैब को तुड़वाकर नाले की सफाई कराई।
सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका परिषद की टीम वली मोहम्मद चौराहे पर बुलडोजर लेकर पहुंची। यहां पर दुकानों के आगे बने नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इसकी वजह से नाले की ठीक से सफाई नहीं हो पा रही थी। वहीं पास में ही भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन का आवास बना हुआ है। उस गली में जलभराव की समस्या हो रही थी।
बुलडोजर के माध्यम से नाले के ऊपर बनी स्लैब को तुड़वाकर पॉकलेन मशीन के जरिये यहां सफाई कराई गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम, राजस्व निरीक्षक सुशील गिरि, अतिक्रमण प्रभारी बाल कपूर समेत अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।