{"_id":"67def7aaeb5564ee88031f71","slug":"mud-is-being-filled-in-the-pond-water-of-five-localities-stopped-etah-news-c-163-1-sagr1016-131305-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तालाब में भरी जा रही मिट्टी, पांच मोहल्लों का पानी रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तालाब में भरी जा रही मिट्टी, पांच मोहल्लों का पानी रुका
विज्ञापन
एटा। शहर के पटियाली गेट स्थित प्राचीन तालाब में इन दिनों मिट्टी डलवाई जा रही है। इसकी वजह से पांच मोहल्लों के पानी का बहाव रुक गया है। निकास न होने की वजह से इन मोहल्लों की गलियों में गंदा पानी भर रहा है। लोग कहीं बाल्टियों से भरकर पानी फेंक रहे हैं तो कहीं निकास के लिए मिट्टी काटकर रास्ता बना रहे हैं।
पटियाली गेट के किनारे से गोस्वामी नगर, मयूर विहार नए मोहल्ले बसे हैं। जबकि मारहरा दरवाजा, पटियाली गेट पुराने बसे हुए हैं। इनमें आबादी का विस्तार हुआ है। इन सभी मोहल्लों का गंदा पानी यहां बने काफी पुराने तालाब में जाता है। फिलहाल इन सभी मोहल्लों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे मेंं घरों से निकलने वाला पानी घरों के बाहर भरने लगा है। लोग डिब्बे, बाल्टी में नालियों का पानी भरकर बाहर फेंक रहे हैं।
मोहल्ला गोस्वामी नगर निवासी अजीत गोस्वामी ने बताया कि पूर्व में नालियां निर्माण के दौरान पालिका ने गलियों से पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। पानी कई वर्षों से समीप में ही बने तालाब में जाता था। कुछ दिनों से तालाब में लगातार मिट्टी डाली जा रही है। जिसके चलते अब गलियों की नालियां बंद हो गई हैं। पानी अब गलियों की तरफ बढ़ने लगा है। समस्या इतनी हो रही है कि हमें पानी स्वयं निकालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार ने बताया कि पालिका को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक किसी ने कोई सुध नहीं ली है। अब गलियों में गंदगी पसरी हुई है। लोगों को कीचड़ खुद ही साफ करनी पड़ रही है। गंदा पानी भरा होने के कारण बदबू, गंदगी से लोग परेशान हैं। मिट्टी को हटाकर पानी निकासी का रास्ता बनाते, फिर से मिट्टी डालकर नाली बंद कर दी जाती है। पालिका के आरआई सुशील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर लोगों को परेशानी हो रही है तो कर्मचारियों को भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।