फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mrtak aashriton ko prashaasan ne vitarit kiya muaavaja

मृतक आश्रितों को प्रशासन ने वितरित किया मुआवजा

Fri, 22 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 22 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
mrtak aashriton ko prashaasan ne vitarit kiya muaavaja
मुआवजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों के आश्रितों को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आर्थिक सहायता राशि के पांच-पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।   
विज्ञापन

 तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को डीएम अजय यादव, एसएसपी अजय शंकर राय, सीडीओ राजेंद्र कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, विधायक रामेश्वर सिंह यादव और नगर पालिका प्रतिनिधि जुनैद मियां की मौजूदगी में 32 मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। वहीं लुहारी दरवाजा निवासी मृतक रमेश की पत्नी जयदेवी को गुरुवार रात घर में बेटा होने कारण विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने घर पहुंच उसके ससुर पुत्तूलाल को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपते हुए भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। खास बात यह है कि डीएम से लेकर पूरा प्रशासनिक अमला जहरीली शराब कांड के बाद अलीगंज में डेरा जमाए बैठा है, लेकिन मृतक रमेश की पत्नी जयदेवी का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोई पहल कर उसे सीएचसी में भर्ती कराने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed