फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   MRF,meterial recovery facility

नगर पंचायतों में बनाई जा रही कूड़े से खाद

Sun, 22 Nov 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
MRF,meterial recovery facility
अवागढ़ में बना एमआरएफ सेंटर । - फोटो : ETAH
एटा। स्वच्छता सर्वेक्षण का असर दिखने लगा है। जिले में तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित कर रिसाइकिलिंग कर खाद बनाई जा रही है। इसके लिए मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर भी बनाए गए हैं। यह खाद किसानों को मुफ्त में दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जिले की तीन नगर पालिका अलीगंज, जलेसर, मारहरा समेत पांच नगर पंचायत अवागढ़, जैथरा, निधौली कलां, सकीट व राजा का रामपुर में एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार हो चुके हैं। यहां सर्वप्रथम घर-घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जाता है। इसके बाद इसे प्लांट पर लाकर इसकी छंटाई की जाती है। सबसे पहले सूखे कूड़े को छाना जाता है। उसके बाद उसे रिसाइकिल कर लिया जाता है। वहीं नॉन रिसाइकिल कूड़े को अलग रखा जाता है। उधर, गीले कूड़े का निस्तारण मशीन और कंपोस्ट पिट के माध्यम से किया जा रहा है। कंपोस्ट पिट सभी नगर पंचायतों में लगा हुआ है। मशीन अलीगंज, राजा का रामपुर, अवागढ़, जलेसर, निधौली कलां और मारहरा में लगी है। सकीट और जैथरा में मशीन जल्दी ही लग जाएगी, जिससे गीले कूड़े का निस्तारण कर उससे खाद बनेगी।
विज्ञापन

किसानों को मुफ्त देंगे खाद
मारहरा नगर पालिका में प्लांट लग चुका है। कूड़ा यहां पहुंचना शुरू हो गया है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्लांट को शुरू करा दिया जाएगा। यहां बनने वाली खाद को किसानों को मुफ्त में दिया जाएगा। -परवेज जुुबैरी, चेयरमैन, नगर पालिका मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
एक माह से चल रहा प्लांट
जलेसर में कचरे से खाद बनाने का प्लांट शुरू हो गया है। यहां घरों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर प्लांट पर पहुंचाया जा रहा है। एक माह से प्लांट चल रहा है। खाद किसानों को दी जाएगी।
विकास मित्तल, चेयरमैन जलेसर
---------------------
एटा की डीपीआर को स्वीकृति के लिए भेजा
नगर पालिका एटा ने विरामपुर स्थित तीन एकड़ जमीन पर बने अपने डंपिंग ग्राउंड पर सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए पांच करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी है। डीपीआर मंजूर होने पर धनराशि अवमुक्त कराकर प्लांट लगाया जाएगा।

-डॉ. दीप वार्ष्णेय, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
-------------------
दिसंबर तक सभी सेंटर काम करना शुरू कर देंगे
जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार हो चुके हैं। जलेसर सहित कई जगह यह शुरू हो गए हैं, जबकि मारहरा सहित कुछ एक जगह इनका ट्रायल चल रहा है। दिसंबर तक सभी सेंटर काम करना शुरू कर देंगे।
सुरजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वच्छता सर्वेक्षण

अवागढ़ में बने एमआरएफ सेंटर पर मशीन में कूड़ा डालते कर्मचारी

अवागढ़ में बने एमआरएफ सेंटर पर मशीन में कूड़ा डालते कर्मचारी- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed