{"_id":"646e1049ef9cd6f71500d5b6","slug":"mps-woman-wrote-a-report-of-being-held-hostage-and-sexually-assaulted-etah-news-c-25-1-168434-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मप्र की महिला ने बंधक बनाकर यौन शोषण करने की लिखाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मप्र की महिला ने बंधक बनाकर यौन शोषण करने की लिखाई रिपोर्ट
विज्ञापन
मप्र की महिला ने बंधक बनाकर यौन शोषण करने की लिखाई रिपोर्ट
वर्ष 2014 से सकीट रोड पर युवक के साथ रह रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोतवाली देहात में मध्य प्रदेश की महिला ने बंधक बनाकर यौन शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला वर्ष 2014 से युवक के साथ रह रही थी और एक पुत्री होने की बात भी कह रही है।
महिला की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अमित उर्फ जसरथ निवासी बहगों थाना जैथरा हाल निवासी जीआईसी के पास सकीट रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक अपने गांव बहगों ले गया। वहां पर नशीली गोलियां खिलाकर यौन शोषण किया। इसके बाद एक पुत्री का जन्म हुआ। उसने जब भी अपने घर मप्र जाने की बात कही तो उसको बंधक बनाया और मारपीट कर प्रताड़ित किया।
थाना प्रभारी शंभूनाथ मिश्रा ने बताया कि महिला वर्ष 2014 से अपनी मर्जी से युवक के साथ रहती आ रही है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अब आकर किसी बात को लेकर दोनों में मतभेद हो गया है। इसके चलते आरोप लगाए गए हैं। तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के साथ ही तलाश की जा रही है।