फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   MP should encourage sports

Etah News: खेल को प्रोत्साहन देने वाला हो सांसद

Wed, 10 Apr 2024 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
MP should encourage sports
एटा। लोकसभा क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि उस प्रत्याशी को इस बार सांसद चुनेंगे जो खेल को प्रोत्साहन देने वाला होगा। आसपास के जिलों में खेल के बेहतरीन मैदान हैं। जिनकी वजह से वहां के युवा कई प्रकार के खेलों में आगे हैं। यहां जिला मुख्यालय पर मैदान तो है मगर संसाधनों की कमी है। इसके चलते युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इनको तराशने की जरूरत है। मगर संसाधनों के अभाव के चलते युवा इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। - सौरभ कुमार, छछैना
विज्ञापन


लड़के ही नहीं लड़कियां भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित रहती हैं। मगर लोकसभा क्षेत्र में खेल के अच्छे मैदान न होने के कारण आगे नहीं बढ पा रहे हैं। क्योंकि परिजन अन्य शहरों में उन्हें जाने ही नहीं देते। - सुहानी शर्मा, ठंडी सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन



खेल के लिए सिर्फ मैदान ही नहीं एक अच्छे प्रशिक्षक और संसाधनों की जरूरत भी होती है। मगर लोकसभा क्षेत्र में इन सभी चीजों का अभाव है। खेल मैदान तो है मगर संसाधन नहीं हैं। - सोनू यादव, गोशाला के पास



लोकसभा क्षेत्र में युवा खेलने के लिए मैदान, कोच और अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए। इससे गांव से लेकर शहर तक के प्रतिभाशाली युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। अपने साथ जिले का नाम भी रोशन कर सकें। - योगेंद्र कुमार, विजय नगर
--------------
दीपक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed