{"_id":"6a2c569fb93bf8a783032d29","slug":"motorcyclist-killed-three-injured-after-being-hit-by-a-tractor-etah-news-c-163-1-eta1003-151897-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल
Sat, 13 Jun 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे से सरौंठ मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक युवक के दो दोस्त घायल हुए हैं, जिनको गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। बाइक पर सवार तीनों युवक एक ही गांव के होने पर हादसे की खबर पर पूरे गांव में भगदड़ मच गई।
जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी हिमांशु पाठक (19) अपने दोस्त श्याम और कौशल के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम को बाइक से पड़ोस के गांव सरौंठ जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी तय कर तीनों युवक गनपत चौराहे पर पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर की चपेट में आने पर उनकी बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। सड़क पर तीनों युवक को लहूलुहान देख राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस और युवकों के परिजन को दी।
हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया, तीनों युवक के परिजन सहित गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़ लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायल युवक को एंबुलेंस से कस्बे के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीनों युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रास्ते में अधिक रक्तस्राव होने से मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले हिमांशु पाठक की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर हिमांशु को मृत घोषित करते हुए श्याम एवं कौशल की हालत नाजुक देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। हिमांश के दम तोड़ने की खबर पर उसके परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
भोर होने तक तमाम रिश्तेदारों की पोस्टमार्टम पर भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया हादसे के बाद रात होने के कारण चालक वाहन सहित भाग गया। पेट्रोल पंप एवं चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।