फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother Suffers Heart Attack and Dies the Day After Son's Wedding

Etah News: बेटे की शादी के अगले दिन मां को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

Sat, 04 Apr 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mother Suffers Heart Attack and Dies the Day After Son's Wedding
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार को हार्ट अटैक से मौत के दो मामले आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। एक मामले में बेटे की शादी के अगले दिन ही हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात करीब 8ः30 बजे रुकसाना (45) निवासी आवास विकास कॉलोनी को परिजन लेकर आए। यहां बेटे सोहिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार को शाम करीब 7ः30 बजे अचानक सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उसे इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार रात करीब 1 बजे एहजाद (62) निवासी मारहरा दरवाजा को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



बुजुर्ग ने सीएचसी जलेसर में इलाज नहीं मिलने की शिकायत की

एटा। जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 64 वर्षीय बुजुर्ग ने वहां पर तैनात चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग परिवार और स्थानीय लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश चंद्र बेटी के साथ गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचे। यहां उन्हें समय पर उपचार नहीं मिला। आरोप है कि चिकित्सकीय स्टाफ ने आवश्यक जांच और इलाज में देरी की जिससे स्थिति और बिगड़ती गई। परिवार का कहना है कि उन्हें निजी अस्पताल जाने की सलाह दी गई। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। नागरिकों और समाजसेवी संगठनों ने आरोप लगाया है कि केंद्र पर लंबे समय से व्यवस्थागत खामियां बनी हुई हैं जिनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। पीड़ित परिवार और नागरिकों ने जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह को शिकायत पत्र देते हुए मांग की हैं कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed