{"_id":"68108fc2e68e3f0d0c0bb6b0","slug":"mother-killed-her-three-month-old-daughter-in-etah-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेरहम मां...इसलिए तीन माह की मासूम की गला दबाकर कर दी हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेरहम मां...इसलिए तीन माह की मासूम की गला दबाकर कर दी हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Tue, 29 Apr 2025 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:07 PM IST
सार
एटा के गांव ईशेपुर में तीन माह की बच्ची को गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि आरोप बच्ची की मां पर ही लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस --सांकेतिक फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा जिले में एक मां ने अपनी ही तीन माह की दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर जान ले ली। ये देख घरवालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
यहां की है घटना
थाना बागवाला के गांव ईशेपुर में तीन माह की मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि आरोपी महिला की ससुराल अलीगढ़ के गांव रतरोई थाना गंगीरी में है। वो होली पर मायके आई थी। तभी से वो अपने मायके में ही रह रही है। मंगलवार को उसने तीन माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। ये देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार करने के साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेटी के शव को देख बिलख पड़ा पिता
वहीं बच्ची की मौत की सूचना पर ससुराल से पति और ससुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मासूम के शव को देखकर पिता बिलखने लगा। वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान बताया गया कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। इसी वजह से उसने अपनी बच्ची की जान ले ली।