फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Most of the private buses on Farrukhabad route are of the same colour as roadways buses

Etah News: फर्रुखाबाद मार्ग पर सबसे ज्यादा रोडवेज के रंग की हैं निजी बसें

Fri, 02 May 2025 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 May 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Most of the private buses on Farrukhabad route are of the same colour as roadways buses
रोडवेज के रंग में रंगी निजी बस पर कार्रवाई करते एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता, एआरएम नरेश कुमार गुप् - फोटो : रोडवेज के रंग में रंगी निजी बस पर कार्रवाई करते एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता, एआरएम नरेश कुमार गुप्ता और एआरटीओ सतेंद्र कुमार।
एटा। जिला मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर रोडवेज के रंग से मिलती-जुलती बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके कारण निगम को राजस्व की हानि हो रही है और लोग जान खतरे में डालकर यात्रा कर रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए बृहस्पतिवार की देर शाम इस प्रकार की एक बस का चालान किया।
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच रोजवेज स्टैंड है, यहां भारी संख्या में निजी बसों के चालक गाड़ी को खड़ा करके सवारी बैठाते हैं। इसके कारण इसमें बैठकर जाने वाले लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस प्रकार की बसें जिला मुख्यालय से कई रूटों पर चलती हैं। कासगंज-बदायूं, शिकोहाबाद-फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद मार्ग पर रोडवेज से मिलते-जुलते रंग की बसों को बहुतायत में संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

चालक इन बसों को रोडवेज स्टैंड के सामने ही खड़ा कर लेते हैं। रोडवेज की तरह ही रंग होने से यात्री धोखे से इन बसों के अंदर जाकर बैठ जाते हैं। आधे रास्ते पर पहुंचने के बाद जब परिचालक टिकट देता है तब पता चलता है कि बस निगम की नहीं, निजी है। शिकायत करने पर चालक-परिचालक दोनों ही लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता, एआरटीओ सतेंद्र कुमार और यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने जांच अभियान चलाया। एक निजी बस का चालान किया। एआरएम ने बताया कि सभी विभाग अगर मिलकर इसी प्रकार से काम करेंगे, तभी इस प्रकार की बसों को रोकने में कामयाबी मिल सकती है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी खास फर्क नहीं पड़ा और शुक्रवार को भी रोडवेज के रंग से मिलती-जुलती बसें स्टैंड के सामने खड़ी दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed