{"_id":"690de393451ec1ce5f062a09","slug":"more-than-56000-students-will-appear-for-the-up-board-exams-etah-news-c-163-1-eta1004-141574-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यूपी बोर्ड परीक्षा में 56000 से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यूपी बोर्ड परीक्षा में 56000 से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे
Fri, 07 Nov 2025 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। जिले में 56000 से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 56251 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में कुल 29652 विद्यार्थी हैं जिसमें 16597 बालक और 13056 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 26595 विद्यार्थियों में से 15219 बालक और 11376 बालिकाएं हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार बोर्ड परीक्षा में एक हजार विद्यार्थी कम हैं। बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अभी से मॉक टेस्ट के साथ अभ्यास करना शुरू कर दें जिससे अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।