फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   More than 50 students, 3 schools out of adjustment

Etah News: 50 से अधिक हुए छात्र, 3 विद्यालय समायोजन से बाहर

Tue, 12 Aug 2025 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
More than 50 students, 3 schools out of adjustment
एटा। परिषदीय विद्यालयों में 50 से कम छात्र संख्या होने पर समायोजित किया गया है। इनमें शामिल 3 विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से अधिक हो चुकी है। उन्हें समायोजन की सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का समायोजन करने के निर्देश मिले थे। जिले में 218 विद्यालयों का समायोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के नामांकन पर जोर दिया। तीन विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से अधिक कर ली। सकीट विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर खेड़िया, प्राथमिक विद्यालय नगवई और विकासखंड निधौली कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय जाटवपुर में छात्र संख्या 50 से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन

इन तीनों विद्यालयों को समायोजन से बाहर कर दिया गया है। अब जिले में समायोजित होने वाले विद्यालयों की संख्या 215 रह गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षक, समिति आदि द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि विद्यालय में छात्र संख्या 50 से अधिक हो जाए। इसके लिए नामांकन कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई माह में 22 हजार से अधिक नामांकन
बीएसए ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में पिछले साल की अपेक्षा नामांकन अधिक हुए हैं। अप्रैल से जुलाई माह तक करीब 22 हजार छात्र-छात्राओं के नामांकन हुए हैं। बताया कि सितंबर तक नामांकन किए जाएंगे। इसके बाद छात्र संख्या की सही स्थिति का पता चल पाएगा कि कौन से ब्लॉक में कितने छात्रों का नामांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed