फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   More children with fever and cough in the pediatric ward

Etah News: बच्चा वार्ड में बुखार और खांसी के बच्चे अधिक

Thu, 13 Feb 2025 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
More children with fever and cough in the pediatric ward
बच्चा वार्ड में भर्ती बीमारियों से ग्रसित बच्चे। - फोटो : बच्चा वार्ड में भर्ती बीमारियों से ग्रसित बच्चे।
एटा। बदलता मौसम नवजात और छोटे बच्चों को बीमार कर रहा है। सुबह-शाम की सर्दी से जुकाम, बुखार, निमोनिया और सांस रोग की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में संचालित बाल रोग कक्ष मेें बड़ी संख्या में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चा वार्ड में बुखार के साथ खांसी व जुकाम सहित निमोनिया के मरीज भर्ती है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में रोजाना नए पुराने कुल 2400 से 2500 मरीज उपचार के लिए पहुुंच रहे हैं। इसमें नवजात व छोटे बच्चे भी शामिल हैं। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर व चिकित्सक कक्ष तक मरीजों की लंबी कतार लग रही है। मरीजों की लंबी कतार की वजह बदलता मौसम है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की सर्दी लोगों को बीमार कर रही है।
विज्ञापन

बाल रोग विभाग में इस समय अधिक भीड़ है। रोजाना करीब 130 से 150 नवजात व अन्य बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकांश बच्चे सर्दी-जुकाम के साथ बुखार से परेशान होते हैं। वहीं एक-दो बच्चे निमोनिया और सांस रोग की समस्या से पीड़ित भी पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को बच्चा वार्ड में कुल 25 बच्चे भर्ती थे। इनमें से 9 बच्चे बुखार से पीड़ित रहे। एक बच्चा निमोनिया से ग्रसित था। इसके अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
- नवजात को रोज स्नान न कराएं, अगर बहुत जरूरी हो तो गर्म पानी से उनके शरीर को पोछें।
- बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। अगर हवा चल रही हो तो धूप में बाहर न बैठाएं।
- बच्चों को पानी उबालने के बाद सामान्य होने पर ही पिलाएं।
- बच्चों के कपड़े गीले होने पर तुरंत बदल दें।
- बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed