{"_id":"66b2589720beb2b6610fdb7f","slug":"monkeys-dropped-bricks-on-sleeping-girl-she-died-etah-news-c-163-1-eta1001-120948-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंदरों ने सोती हुई बालिका के ऊपर गिराई ईंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंदरों ने सोती हुई बालिका के ऊपर गिराई ईंट, मौत
Tue, 06 Aug 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। थाना व कस्बा जलेसर के मोहल्ला सारी खानम में छत पर सो रही बालिका और उसके पिता के ऊपर बंदरों ने ईंट गिरा दी। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला सराय खानम निवासी टीटू बघेल ने बताया कि गर्मी की वजह से सभी लोग छत पर सो रहे थे। 4 वर्षीय बेटी संध्या और मैं भी छत पर ही सो रहा था। इसी समय बंदरों का झुंड आया और छत पर किनारे पर लगी हुई ईटों को गिराने लगा। ईंट जाकर संध्या के ऊपर गिरी, इससे उसकी मौत हो गई। वहीं मेरे ऊपर भी कुछ ईंटें गिरी और मैं भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर नीचे से परिजन भी ऊपर आ गए और मोहल्ले के लोग भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। बालिका की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बंदरों से निजात पाने के लिए कई बार वन विभाग व पालिका प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं। इसके बाद भी बंदरों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बंदरों के आतंक से पिछले वर्ष भी मोहल्ला भैरव बगीची में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। संवाद