{"_id":"65ad0b73e4cf493eb40670cf","slug":"monkeys-attacked-old-man-died-after-falling-from-roof-etah-news-c-163-1-sagr1017-11670-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर ने मारा मौत का झपट्टा: छत पर बैठे वृद्ध पर बोला हमला, जान बचाने के लिए भागा; गिरकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर ने मारा मौत का झपट्टा: छत पर बैठे वृद्ध पर बोला हमला, जान बचाने के लिए भागा; गिरकर हुई मौत
Sun, 21 Jan 2024 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 21 Jan 2024 06:27 PM IST
सार
छत पर बैठकर चूल्हे के सामने आग ताप रहे वृद्ध पर अचानक बंदर ने हमला बोल दिया। वृद्ध जान बचाने के लिए वहां से भागा और छत से नीचे गिर गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव कवार में शनिवार की शाम छत पर बैठे वृद्ध पर बंदरों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागा वृद्ध छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
यहां का है मामला
गांव कवार निवासी नन्नू सिंह (60) की बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर मौत हुई है। मृतक के बेटा राहुल ने बताया कि शाम करीब 5 बजे छत पर बैठे चूल्हा पर आग जलाकर ताप रहे थे। तभी बंदरों का झुंड आ गया और हमला कर दिया। काफी प्रयास बचने का किया और जान बचाकर भागे तभी जमीन पर आकर गिर गए।
डॉक्टर ने वृद्ध को किया मृत घोषित
राहुल ने बताया कि पहले निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, वहां हालत नाजुक बताई, तब मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी प्रभारी डाॅ. अनंत व्यास ने बताया कि छत से गिरे वृद्ध को लेकर परिजन आए थे, वृद्ध की मौत हो चुकी थी। परिजन ने बताया था कि बंदरों के हमला करने की वजह से छत से गिर गए। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए।