फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Momos seller dies after being hit by a vehicle

Etah News: वाहन की चपेट में आने से मोमोज विक्रेता की मौत

Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Momos seller dies after being hit by a vehicle
एटा। एक मोमोज विक्रेता मशीन खराब होने पर मिस्त्री को देखने एटा आ रहा था। रास्ते में पिलुआ कस्बा में सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस लेकर मेडिकल कॉलेज आई, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव वाजिदपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी विजय कुमार ने बताया कि छोटा भाई अजय कुमार (38) गांव में रहकर ही मोमोज की ढकेल लगाता है। मोमोज बनाने वाली मशीन खराब हो गई तो बृहस्पतिवार की शाम घर से मोपेड लेकर एटा में मिस्त्री को देखने आ रहा था। देर रात पिलुआ थाना क्षेत्र में बड़ागांव पुल के पास सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप घायल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन भी मोडिकल कॉलेज पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed