फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Molested by entering the house, thrashed and locked in the room

Etah News: घर में घुसकर छेड़छाड़, पिटाई कर कमरे में किया बंद

Fri, 24 Mar 2023 09:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Mar 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Molested by entering the house, thrashed and locked in the room
जैथरा/अवागढ़। जैथरा थाने में एक महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और पिटाई कर कमरे में बंद करने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के ही सुरेश, रमेश, दीपू, अग्रवाल, सोनी, नन्ही ने मिलकर पिटाई की। दीपू घर में घुस आया था, उसने छेड़छाड़ की और बाद में सभी को बुला लिया। इस दौरान कुंडल आदि भी लूट लिए। इन लोगों की दबंगई के चलते कोई बचाने तक नहीं आया। बाद में कमरे में बंद करके चले गए। जब परिवार वाले आए तब उन्होंने बाहर निकाला। वारदात सात मार्च की सुबह 10 बजे की है। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

थाना अवागढ़ में एक महिला ने गांव के ही संतुल के खिलाफ छेड़छाड़ करने और शादी के लिए दबाव डालने की रिपोर्ट लिखाई है। महिला का आरोप है कि वह विधवा है और गांव का ही युवक परेशान कर रहा है। जबकि एक अन्य महिला ने गांव के ही हरिओम सहित आठ के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व पिटाई करने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed