फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mock drill teaches ways to defend oneself in case of war

Etah News: मॉकड्रिल में सिखाए युद्ध होने पर बचाव के तरीके

Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mock drill teaches ways to defend oneself in case of war
एटा। जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार की शाम पुलिस लाइन में मॉकड्रिल किया गया। सायरन बजते ही पुलिसकर्मी एक्शन मोड में आ गए। युद्ध के हालात से निपटने की पूरी कार्रवाई पुलिसकर्मियों ने की। साथ ही युद्ध होने पर लोगों को बचाव के तरीके सिखाए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस लाइन में युद्ध की स्थिति में कैसे बचाव करें, इसको लेकर पुलिस टीम ने मॉकड्रिल किया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह मॉकड्रिल में शामिल हुए। पुलिस कर्मियों ने मौजूद सामान्य जन, मुख्य अतिथि आदि लोगों को आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी सेना हमेशा तैयार है। देश के ऊपर हमला करने या देशवासियों को चोट पहुंचाने वाले को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विनीत भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed