{"_id":"68f2aab5ff8adc1f0c059e45","slug":"mobile-theft-video-goes-viral-police-catches-thief-etah-news-c-163-1-eta1006-140689-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मोबाइल चोरी का वीडियो वायरल, पुलिस ने पकड़ा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मोबाइल चोरी का वीडियो वायरल, पुलिस ने पकड़ा चोर
Sat, 18 Oct 2025 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के बीचों-बीच स्थित वर्मा मोबाइल पॉइंट से बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े मोबाइल चोरी कर लिया गया। इसके बाद दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस को दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना जलेसर में तैनात उप निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि इस मामले को सुलझाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही। चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। यही कारण रहा कि पुलिस को आरोपी सुमित निवासी फरीदपुर थाना जलेसर के बारे में जल्द ही सटीक जानकारी मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।