{"_id":"5fc67dc58ebc3e9b8b770c0a","slug":"mlc-election-etah-news-agr470150466","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक के 22 और शिक्षक के 16 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक के 22 और शिक्षक के 16 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आगरा खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक 2020 के तहत जनपद के 34 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने स्नातक के 22 और शिक्षक के 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद कर दिया है। तीन दिसंबर को मतदान के बाद विजयी उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। मंगलवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के बस्तों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ रही पर मतदाता धीरे-धीरे पहुंचे। जिले में शाम पांच बजे तक शिक्षक निर्वाचन के तहत 77.75 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन में 46.86 प्रतिशत मतदान हुआ। देर शाम सभी मतपेटिकाओं को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूप में रखवा दिया गया है।
जिले में बनाए गए 34 मतदान केंद्रों पर सुबह ठीक आठ बजे से मतदान आरंभ हो गया। इससे पूर्व पीठासीन अधिकारियों ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के आगे मतपेटिकाओं को दिखाते हुए मतदान के लिए निर्धारित स्थान पर रखवाया। स्नातक के चुनाव को लेकर पहली बार वोट डालने आईं युवतियों और लोगों में जोश दिखा, हालांकि शाम तक मतदान का प्रतिशत पचास का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह सहित आईजी पियूष मोर्डिया ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, तहसील सदर, जेएलएन डिग्री कॉलेज, विकास खंड सकीट, डीएवी इंटर कॉलेज सकीट, प्राइमरी पाठशाला मिरहची, विकास खंड मारहरा, निधौलीकला आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम विवेक मिश्रा व केशव कुमार, एएसपी राहुल कुमार और ओपी सिंह सहित सीओ देवानंद, इरफान नासिर खान, राजकुमार आदि अपने-अपने केंद्रों पर मुस्तैद रहे।
स्नातक में वोटिंग का प्रतिशत रहा धीमा
सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। दस बजे तक पहले दो घंटे में स्नातक सीट पर 15688 में से 500 और शिक्षक में 1425 में से 128 शिक्षकों ने मतदान किया। वहीं इसमें स्नातक का 3.19 और शिक्षकों का 8.98 मतदान प्रतिशत रहा। वहीं दोपहर 12 बजे स्नातक में 1828 मतदाताओं द्वारा मतदान प्रतिशत 11.65 और शिक्षक में 488 शिक्षकों के मतदान से मतदान का प्रतिशत 11.65 पर पहुंच गया। इसके बाद के दो घंटे में मतदान का प्रतिशत बढ़ा। दो बजे तक स्नातक में 4027 और शिक्षक में 882 मतदाताओं ने मतदान किया। इससे मतदान का प्रतिशत क्रमश: 25.66 और 61.89 हो गया। जबकि शाम चार बजे तक स्नातक में 6261 और शिक्षक निर्वाचन में 1059 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शाम पांच बजे आए अंतिम पोलिंग मतदान प्रतिशत में स्नातक में 15688 मतदाताओं में से 7352 और शिक्षक मतदाताओं में 1425 में से 1108 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। जो कुल मतदान का प्रतिशत क्रमश: 46.86 और 77.75 प्रतिशत रहा।