फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   MLA Ashish Yadav of SP resignation

विधायक आशीष यादव ने सपा से दिया इस्तीफा

Sun, 22 Jan 2017 12:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 22 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
MLA Ashish Yadav of SP resignation
विधायक आशीष यादव - फोटो : Amar Ujala
 टिकट कटने से नाराज एटा सदर से विधायक आशीष यादव उर्फ आशू ने शनिवार को समाजवादी पार्टी से सैकड़ों समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया। विधायक ने एटा सदर से ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान भी किया। सपा के अधिकृत प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव पर निशाना साधा। कहा कि एटा में अलीगंज क्षेत्र जैसा खराब माहौल नहीं बनने देंगे। वहीं राम गोपाल यादव पर भाजपा से मिलीभगत करने और कांग्रेस से गठबंधन तोड़वाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 
गांधी मार्केट स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में विधायक आशू यादव ने कहा कि प्रोफेसर के खिलाफ बोलने से ही उनका टिकट काटा गया है। इसे खुद के साथ धोखा बताया। निर्दलीय चुनाव लड़ने के दौरान मुलायम सिंह यादव के समर्थन के सवाल पर कहा कि वे किसी भी पार्टी में रहें, मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव का सम्मान रहेगा। एटा सदर से सपा के घोषित प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव और उनके परिवार पर भी सिटिंग विधायक ने निशाना साधा। दावा किया कि दस्यु पोथी को आत्मसमर्पण कराने के बहाने बुलाकर तत्कालीन एसएसपी से मिलीभगत कर एनकाउंटर कराने के बाद चश्मदीद उसके बेटे को पुलिस की वर्दी पहना कर मरवाया गया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अलीगंज विधायक के चार साल के कार्यकाल में क्षेत्र के 2200 लोगों को जेल जाना पड़ा। विधायक के साथ समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वालों में जिला उपाध्यक्ष शाहिद अली, पुष्पेंद्र राठौर, महासचिव उमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष कफील अहमद, सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष इंद्राज यादव, सयुस के जिलाध्यक्ष मोंटू जैन, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद समीर, जिला महासचिव रजनीकांत यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गुप्ता, विधानसभा एटा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, हाजी केसर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed