फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miss people

तीनों किशोरों का नहीं लगा सुराग, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Nov 2020 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
miss people
अभय कुमार ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले तीन किशोर एक सप्ताह पूर्व 24 नवंबर को अचानक लापता हो गए थे। परिजनों की ओर से तीनों की काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद कोतवाली नगर में तहरीर दी गई। पुलिस ने रविवार की देर शाम अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और सर्विलांस की मदद से तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी रमेश चंद्र का 17 वर्षीय पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ काकू, मोहल्ला वर्मा नगर में किराए के मकान में रहने वाले रितिक पुत्र उपदेश मूल निवासी थाना व कस्बा सकीट और नलकूप कॉलोनी निवासी अभय कुमार शर्मा पुत्र आदेश कुमार शर्मा 24 नवंबर को अचानक लापता हो गए। इस मामले मेें तहरीर मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय प्रताप सिंह के पिता रमेश चंद्र ने बताया है कि बेटा शहर के श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में 10वीं का छात्र है और वह एक सप्ताह पूर्व विद्यालय जाने की घर से कहकर निकला था। इसके बाद घर लौटकर नहीं आया। तलाश करने पर जानकारी हुई कि उसके दोस्त रितिक और अभय शर्मा भी लापता हैं। रितिक की मां अनीता ने बताया है कि बेटा 10वीं का छात्र है और पुलिस लाइन के पीछे बनी कॉलोनी में कोचिंग जाता था, उस दिन भी कोचिंग जाने की कहकर गया था इसके बाद नहीं लौटा। काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। जबकि अभय भी कोचिंग जाने की कहकर घर से गया था। तीनों के एक साथ लापता होने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि परिजनों ने एक किशोर के पास मोबाइल नंबर बताया था, वह बंद जा रहा है। सर्विलांस की मदद से तीनों की बातचीत का ब्योरा निकाला जा रहा है और जांच शुरू कर गंभीरता से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रीतिक ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रीतिक ।संवाद- फोटो : ETAH

 

अजय प्रताप ।संवाद

अजय प्रताप ।संवाद- फोटो : ETAH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed