{"_id":"6742b8438b4f4cd3200e8387","slug":"misdeeds-of-anarchic-elements-in-etah-statue-of-pandit-deendayal-upadhyay-that-ruckuscreated-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा में अराजक तत्वों की करतूत... पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा संग की ऐसी हरकत, मच गया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा में अराजक तत्वों की करतूत... पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा संग की ऐसी हरकत, मच गया बवाल
Sun, 24 Nov 2024 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:53 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अराजक तत्वों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के आसपास लगी शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं प्रतिमा के गले में रस्सी डाल दी। सुबह-सुबह ये दृश्य देख लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा
- फोटो : संवाद न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के सबसे व्यस्ततम माया पैलेस चौराहे पर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को शनिवार रात क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। कांच का फ्रेम तोड़कर प्रतिमा के गले में रबर का फंदा डाल दिया और हाथ भी बांध दिए। सुबह भाजपा व संघ कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सड़क पर ही बैठकर जाम लगा दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
शनिवार की रात में अज्ञात लोगों ने प्रतिमा के चारों ओर बनाया गया कांच का कवर तोड़ दिया। इससे निकली रबर का फंदा बनाकर प्रतिमा के गले में डाल दिया और हाथों को भी बांध दिया। रविवार सुबह करीब 9 बजे खबर फैली तो भाजपा, संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए सड़क पर ही बैठ गए। इससे जाम लग गया। दोनों ही ओर से आने वाले वाहन रुक गए।
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने घटना की आलोचना करते दोपहर 12 बजे तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि इस प्रकार की मानसिकता का परिचय देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिला प्रशासन जल्द से जल्द मामले के आरोपी को पकड़े। एमएलसी आशीष यादव आशू, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, पंकज गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रवेश मिश्रा, हरेंद्र सारस्वत आदि भी मौजूद थे। एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने प्रतिमा की साफ-सफाई की।
दो दिन पूर्व भी तोड़े गए थे प्रतिमा के आसपास लगे शीशे
दो दिन पूर्व भी प्रतिमा के आसपास सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए कांच के शीशे तोड़ दिए गए थे। भाजपा पदाधिकारियों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। तब पुलिस ने कहा था कि एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उस व्यक्ति को यहां से बाहर भेजने को कहा गया था, तो क्यों नहीं भेजा गया? इसके अलावा अगर किसी अन्य व्यक्ति ने इस प्रकार की यह घटना की है तो उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
एक घंटे तक लगा रहा जाम
भाजपा व अन्य संगठनों के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर ही बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे वहां का मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस चौराहे पर जीटी रोड के अलावा आगरा रोड, कासगंज रोड, निधौली रोड आकर मिलते हैं। जिसके चलते यातायात का दबाव बहुत अधिक रहता है। जाम लगने की वजह से हर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब घंटे भर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
बड़ा सवाल, प्रमुख चौराहे पर हो गई घटना और पुलिस सोती रही
पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा शहर का सबसे बड़ा और व्यस्ततम चौराहा है। यहां दिनभर पुलिस तैनात रहती है। यातायात व्यवस्था की बात हो तो प्रभारी स्वयं यहीं दिखाई देते हैं। बड़ा सवाल यह है कि रात के समय में एक बार भी पुलिस ने नहीं देखा कि इस चौराहे पर क्या हो रहा है। कोबरा मोबाइल और पीआरवी 112 आखिर कहां घूमती रहीं। इतना ही नहीं पहली घटना के बाद पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस सोती रही और शनिवार की रात में दूसरी घटना हो गई।
मानसिक रूप से बीमार महिला ने दिया घटना को अंजाम
घटना के बाद जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कोतवाल से लेकर उच्चाधिकारी तक मौके पर पहुंचे और घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही। बाद में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में शनिवार की देर रात एक महिला शीशे तोड़कर प्रतिमा पर कुछ बांधती दिखाई दे रही है।
सीसीटीवी में दिखाई दी महिला
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए तो एक महिला दिखाई दी, जो प्रतिमा के बाहर लगे शीशे तोड़ती दिखाई दे रही है। महिला ने ही पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कुछ लपेटा है। इसी आधार पर महिला को हिरासत में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मानसिक स्वास्थ्य केंद्र आगरा भेज दिया गया है।