{"_id":"65277e56a3cad0d4b1072636","slug":"miscreants-attacked-with-sticks-and-snatched-on-dhaba-owner-in-etah-who-going-home-after-closing-dhaba-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: ढाबा बंद कर घर जा रहे मालिक पर बदमाशों ने किया हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया बेहाल; नकदी छीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: ढाबा बंद कर घर जा रहे मालिक पर बदमाशों ने किया हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया बेहाल; नकदी छीन फरार
Thu, 12 Oct 2023 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:34 AM IST
सार
एटा में ढाबा बंद कर घर जा रहे मालिक पर बदमाशों ने हमला किया। उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर बेहाल कर दिया। इसके बाद नकदी छीन फरार हो गए।
विज्ञापन
Etah: ढाबा बंद कर घर जा रहे मालिक पर बदमाशों ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बीती देर रात सिंध पंजाब ढाबा के मालिक पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन्हें लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेहाल कर दिया। मरा हुआ समझकर बदमाश भाग गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पुल के नीचे की है। यहां पर पंजाबी ढाबा स्थित है। इसके मालिक दिनेश कुमार हैं। बीती देर रात वह ढाबा बंद करके घर जा रहे थे। रेलवे पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: महिला के हाथ-पैर चारपाई पर बांधे और चाकू से किए वार पर वार, आखिरी सांस तक मारा; देखकर दहल गए लोगों के दिल
विज्ञापन
पिटाई से बेसुध होकर वह जमीन पर गिर पड़े और हरकत न करने लगे तो बदमाश उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। खून से लथपथ दिनेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उनके पास से 80 हजार रुपये भी छीन ले गए।
