फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Miscreant injured by bullet in police encounter, arrested

Etah News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगाने से घायल, गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Miscreant injured by bullet in police encounter, arrested
एटा। मूंगफली से भरे ट्रक लूट की घटना में वांछित चल रहे 50 हज़ार के इनामी अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से वह घायल भी हुआ है। जबकि उसका एक साथी मौके से भाग गया।
विज्ञापन



एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे कोतवाली देहात तथा स्वाट टीम सिरांव मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान काले रंग की बिना नंबर की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती दिखी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने भागने का प्रयास कर पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में 50 हज़ार के इनामी विष्णु निवासी बंथल कुतुबपुर थाना पिलुआ घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया यगा। जबकि उसका साथी बदमाश लल्लन निवासी ग्राम भूरिगंवा थाना मारहरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बताया कि घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



एसएसपी ने बताया कि मौके से तमंचा, कारतूस तथा मोटर साइकिल बरामद की गई है। 6 जुलाई की रात को मूंगफली से भरे ट्रक को लूटा गया था। जिसमें कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें विष्णु वांछित चल रहा था यह भी बताया कि आरोपी के विरुद्ध एटा और कासगंज जनपद के विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed