{"_id":"697e582038a9c1b677011476","slug":"minor-tail-inspected-to-resolve-waterlogging-etah-news-c-163-1-eta1003-145723-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जलभराव के समाधान के लिए माइनर टेल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जलभराव के समाधान के लिए माइनर टेल का किया निरीक्षण
Sun, 01 Feb 2026 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव खवा में माइनर टेल पर जलभराव की समस्या के समाधान को शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य ने जलभराव से होने वाली किसानों की परेशानी का समाधान करने को कहा।
निरीक्षण में खवा के किसानों ने बताया माइनर टेल पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से खेतों में जलभराव हो रहा है, इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में जलभराव होने पर आने-जाने में भी लोगों को दिक्कत होती है। एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य ने माइनर की सफाई कराने के साथ ही जल प्रवाह को सुचारू करने को कहा है। निरीक्षण में मौजूद राजस्व टीम को क्षेत्र की निगरानी रखने को निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में तहसीलदार संजय सिंह, सिंचाई विभाग के एई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।