{"_id":"6503493c85ea0d093c004946","slug":"minister-in-charge-collected-soil-from-houses-in-nagla-kewal-etah-news-c-163-1-sagr1016-5319-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रभारी मंत्री ने नगला केवल में घरों से एकत्रित की मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रभारी मंत्री ने नगला केवल में घरों से एकत्रित की मिट्टी
Thu, 14 Sep 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। प्रदेश के राज्यमंत्री वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक बृहस्पतिवार को शीतलपुर ब्लॉक के गांव नगला केवल पहुंचे। वहां अमृत कलाश यात्रा निकाली और घरों से मिट्टी एकत्रित की।
प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बारथर के मजरा नगला केवल में अमृत कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, क्षेत्रीय लोगों, बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी मंत्री ने अपने हाथों में कलश लेकर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घरों से मिट्टी एकत्रित की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए जुलूस निकालकर गांव के प्रत्येक घर से मुट्ठीभर मिट्टी अथवा चुटकी भर चावल कलश में एकत्रित किए जा रहे हैं।
इससे पहले शहर के आंबेडकर नगर पहुंचकर पार्क में लगी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मलिन बस्ती पहुंचकर हरीकिशन सहित अन्य लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास का जायजा लिया। आंबेडकर महासभा के पदाधिकारियों ने पार्क में जीर्णोद्धार कार्य के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडी समिति, शीतलपुर ब्लाॅक के ग्राम लालगढ़ी में हर घर नल से जल योजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय पवांस, गोआश्रय स्थल पवांस, बारथर के पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एमएलसी आशीष कुमार यादव, डीएम प्रेम रंजन सिंह, सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, एसडीएम सदर भावना, सीवीओ एके सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम डीके सिंह, बीएसए दिनेश कुमार, ब्लाॅक प्रमुख पुष्पेन्द्र कुमार लोधी, पंकज गुप्ता, भाजपा महामंत्री सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
समीक्षा बैठक में उठा विद्युत समस्याओं का मुद्दाप्रभारी मंत्री ने दोपहर के समय कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विद्युत कटौती, लाइनों की दिक्कत आदि समस्याओं का मुद्दा उठाया। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी कार्यशैली में सुधार लाएं। जिले में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दें। उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
-- -- -- -- --
बोले केंद्र में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपचुनाव में हार को लेकर कहा कि इससे लोकसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भाजपा हमेशा फाइनल में जीतती है। सरकार भाजपा की ही बनेगी। प्रधानमंत्री देश और देशवासियों के लिए काम करते हैं।