{"_id":"00a294241de5b32196db694553901f58","slug":"millions-of-jewelery-and-cash-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के आभूषण और नकदी चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के आभूषण और नकदी चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज में तहसील रोड निवासी एक प्राइवेट चिकित्सक के घर का ताला तोड़ कर शुक्रवार देर रात चोरों ने करीब 2.5 लाख रुपये के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए।
तहसील रोड अलीगंज निवासी ब्रह्मदत्त शानू एटा में गंजडुंडवारा रोड पर प्रैक्टिस करते हैं। शानू ने एटा में नया मकान खरीदा है। शुक्रवार को उसकी पत्नी रानी और बेटे अरुन एवं मनोज मकान में ताला लगा कर एटा चले आए। रात को चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और तीन कमरों के ताले तोड़ कर आधा किग्रा चांदी की करधन, सोने की दो चूड़ी, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, टीका, 48 हजार रुपये कैश और कीमती सामान चोर कर रफूचक्कर हो गए।
शनिवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा और घर में सामान बिखरा देख फोन पर परिवार को सूचना देकर बुलाया। चिकित्सक ने वारदात में कम से कम 4.5 लाख रुपये का सामान चोरी होना बताकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।