{"_id":"689b3b9dfa39d6690c0c866f","slug":"milk-vendor-missing-wife-complains-to-police-etah-news-c-163-1-eta1003-137564-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दूध विक्रेता लापता, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दूध विक्रेता लापता, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Tue, 12 Aug 2025 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी विशंबर सिंह दूध बेचने का काम करता है जो सोमवार से लापता है। इस मामले में उसकी पत्नी गुड्डी देवी ने पुलिस से शिकायत की है।
गुड्डी देवी का आरोप है चार-पांच साल पहले व्यापार बढ़ाने को विशंबर ने कस्बे के एक व्यक्ति से सात लाख रुपये उधार लिए थे जो ब्याज सहित अदा कर दिए। इसके बाद भी वह और रुपये वसूलने का दबाव बना रहा था। 10 अगस्त की शाम को उसने इसौली चौराहे पर पति को रोककर सोमवार को पूरी रकम लौटाने को कहा था। साथ ही रकम न चुकाने पर वापस घर न पहुंच पाने की धमकी दी थी।
सोमवार से विशंबर लापता हैं। तलाश करने पर उनकी बाइक उस व्यक्ति के प्लॉट में मिली है। इन लोगों ने पति की जमीन हड़पने के लिए उनको लापता कर दिया है। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद