फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Milk powder worth eight lakhs stolen from a truck parked at a petrol pump

एटा: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से आठ लाख का दूध पाउडर चोरी

Sun, 19 Feb 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Milk powder worth eight lakhs stolen from a truck parked at a petrol pump
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक की तिरपाल और रस्सी काटकर करीब आठ लाख रुपये का दूध पाउडर चोरी कर लिया गया। ट्रक खुर्जा से लोड होकर कोलकाता जा रहा था।
विज्ञापन


जिला प्रतापगढ़ थाना दुबे पट्टी के गांव भावापुर पट्टी निवासी चालक रमेश मिश्रा ने ट्रक से दूध पाउडर के 188 कार्टून चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि खुर्जा-बुलंदशहर स्थित क्रीमी फूड्स लिमिटेड कंपनी से 16 फरवरी को 1170 कार्टून लोड करके कोलकाता के लिए चला था। ट्रक मालिक सुरेंद्र नाथ सिंह निवासी जखारिया स्ट्रीट कोलकाता ने एटा शहर के एक पेट्रोल पंप से डीजल लेने के लिए पर्ची दी थी।
विज्ञापन

17 फरवरी को जब रेलवे पुल पर पहुंचा तो शहर में ट्रक अंदर नहीं आने दिया और बाईपास पर भेज दिया। इसके चलते हाईवे पर पहुंचा और आरटीओ कार्यालय के पास चौहान फिलिंग एंड सर्विस स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर रात करीब तीन बजे ट्रक को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से दूध पाउडर के कार्टून चोरी कर लिए गए। बताया कि एक कार्टून की कीमत करीब 4220 रुपये है। इस हिसाब से करीब आठ लाख रुपये की चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक से दूध पाउडर चोरी होने की बात कही गई है। चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। चोरी गए माल की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपये है। जबकि प्रिंट अधिक पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed