{"_id":"671b670836b0a556df045011","slug":"merciless-neighbors-took-father-s-life-bargained-for-body-at-post-mortem-house-son-cried-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेरहम पड़ोसियों ने ली पिता की जान, पोस्टमार्टम हाउस पर लाश के लिए सौदेबाजी...आपबीती सुनाते रो पड़ा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेरहम पड़ोसियों ने ली पिता की जान, पोस्टमार्टम हाउस पर लाश के लिए सौदेबाजी...आपबीती सुनाते रो पड़ा बेटा
Fri, 25 Oct 2024 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:08 PM IST
सार
एटा के अलीगंज में बुजुर्ग की मौत के बाद बेटे से पोस्टमार्टम के नाम पर पैसे मांगे गए। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज कस्बे की काशीराम कॉलोनी के रहने वाले बुजुर्ग की पड़ोसी युवकों ने पीट-पीटकर जान ले ली। परिवार के लोग बुजुर्ग को अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सीय परीक्षण से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तो भेज दिया, लेकिन मृतक के बेटे से यहां पैसे मांगे गए। हालांकि मामले में लगे आरोपों को क्षेत्राधिकारी ने झूठा बताया है।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने की थी मारपीट
घटना मंगलवार देर रात की है। काशीराम कॉलोनी के निवासी बुजुर्ग इरफान पुत्र अल्ताफ के साथ पड़ोस के ही रहने वाले तनु पुत्र लालाराम, अन्ना पुत्र मल्लू, ओमशंकर, चंदन पुत्रगण बिल्ला और लखन पुत्र संतोष ने मारपीट की। झगड़े में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग इरफान का एक्सरे कराने गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्ट हाउस एटा भेज दिया।
ये भी पढ़ें - UP ByPoll 2024: भाजपा ने अनुजेश यादव को क्यों दिया टिकट? अखिलेश यादव का पहला बयान आया सामने; जानें क्या कहा

पोस्टमार्टम के लिए मांगे गए पैसे
पिता का पोस्टमार्टम कराने गए बेटे आशिक ने बताया कि पिता के पोस्टमार्टम के लिए उससे पैसे मांगे गए। मामले में क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि बुजुर्ग का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया था। मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बुजुर्ग की मौत बीमारी की वजह से होनी पाई गई है।
ये भी पढ़ें - UP ByPoll: सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव ने भाजपा से किया नामांकन, मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे; जानें कौन-कौन रहा साथ
ये कहना है सीएमओ का
वहीं पोस्टमार्टम के बदले पैसे मांगे जाने के आरोप पर जब सीएमओ एटा उमेश त्रिपाठी से दूरभाष द्वारा बात चीत की गई, तो उन्होंने बताया कि पैसे मांगने का आरोप लगाना आम बात हो गई है। पीड़ित शपथ पत्र के माध्यम से अगर शिकायत देगा, तो मामले की जांच कराई जाएगी।