{"_id":"63b7075402aebf50b6266a2c","slug":"mentally-disturbed-person-s-dead-body-found-in-drain-etah-news-agr559258083","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति का नाले में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति का नाले में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर स्थित पीपल अड्डा के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे नाले में शव पड़ा मिला। पुलिस ने सूचना पर पोस्टमार्टम कराने के लिए अज्ञात में भेज दिया। इसके बाद परिवारीजन पहुंचे और पहचान कर मानसिक रूप से परेशान होने का हवाला देकर बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए।
शहर के मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी संजीव कुमार सक्सेना (58) का शव पीपल अड्डा कृष्णानगर स्थित नाले में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने कोतवाली नगर और चौकी पटियाली गेट पुलिस को सुबह 8 बजे सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नाले से निकाला और पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया। इधर संजीव सक्सेना के परिजन को जानकारी हुई कि एक शव शहर में नाले में पड़ा मिला है तो पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। वहां पुत्र विवेक ने पहचान की।
कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि विवेक का कहना है कि पिता मानसिक रूप से परेशान थे। बुधवार की देर शाम वह घर से निकल गए थे। रात तक काफी तलाश किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद लिखित में शव परिजनों को सौंप दिया है।