फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Memorandum taken out in protest against Delhi incident

दिल्ली की घटना के विरोध में जुलूस निकाल दिया ज्ञापन

Tue, 07 Sep 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Memorandum taken out in protest against Delhi incident
कलक्ट्रेट में एएसडीएम अबुल कलाम को ज्ञापन देते प्रसपा पदाधिकारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। दिल्ली सिविल डिफेंस में कार्यरत युवती की हत्या के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर ज्ञापन दिया। हत्यारों को फांसी देने की मांग की। प्रसपा पदाधिकारियों और कार्यालयों को जुलूस शाह मार्केट स्थित जिला कार्यालय से शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। इस बीच युवती के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग के नारे लगाए। कलक्ट्रेट पहुंचकर पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एएसडीएम अबुल कलाम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले ने कहा कि दिल्ली की घटना निर्मम और शर्मनाक है। ऐसे हत्यारों को फांसी की सजा देनी चाहिए। सीबीआई के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराकर यह पता किया जाए कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस की नौकरी करने वालों के साथ ऐसा हो रहा है तो देश के अंदर सामान्य बहू-बेटियां कैसे सुरक्षित हो सकती हैं? इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मु. समीउद्दीन कुरैशी, नीरज याद व, मो. सुबहान सैफी, बादशाह, खालिद, मकबूल अहमद, जुल्फिकार अली, एमएस सैफी, नितिन चौहान, सुमंत यादव, राजवीर सिंह, मु. हनीफ सैफी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed