फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Memorandum given in the High Court regarding the attack on Tehsildar

Etah News: हाईकोर्ट में तहसीलदार पर हुए हमले को लेकर दिया ज्ञापन

Thu, 13 Apr 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given in the High Court regarding the attack on Tehsildar
एटा। प्रयागराज हाईकोर्ट में तहसीलदार पर हमले के विरोध में सदर तहसीलदार सहित नायब तहसीलदार ने डीएम को ज्ञापन दिया। वहीं विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया। सदर तहसीलदार चंद्रप्रकाश सिंह ने डीएम को मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि गाजीपुर जनपद की जमानियां के तहसीलदार रामजी उच्च न्यायालय में दस अप्रैल को शपथ पत्र देने गए थे। जहां कोर्ट नंबर 64 में सुनवाई के दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने उनसे मारपीट की। इस दौरान उन्हें खींचकर लॉबी में ले गए। न्यायाधीश ने उन्हें बचाया। कहा कि ऐसे में भविष्य में राज्य सरकार की तरफ से पैरवी करना संभव नहीं होगा। उन्होंने कोर्ट में उपस्थिति के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। कहा कि जब तक घटना के संबंध में आवश्यक कदम नहीं उठाया जाएगा। तब तक काली व पट्टीकर बांध विरोध जताते हुए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed