फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Melting cold broke all records, mercury reached 3 degrees

Etah News: गलन भरी सर्दी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 3 डिग्री

Thu, 05 Jan 2023 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Melting cold broke all records, mercury reached 3 degrees
गलन भरी सर्दी मे बच्चे को ढक कर ले जाती महिला। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। गलन भरी सर्दी ने बृहस्पतिवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। वहीं अधिकतम तापमान भी अब तक का सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते सुबह से रात तक लोग ठिठुरते रहे। दोपहर 2 बजे के बाद चंद मिनटों के लिए निकली धूप कोई राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहा, लेकिन गलन भरी कड़ाके की सर्दी से लोगों की हड्डियां तक कांप गईं। पूरे दिन लोग घरों में हीटर व अलाव के आगे बैठने को मजबूर रहे। जिले में साल 2011 में 10 जनवरी को सबसे ज्यादा ठंड पड़ी थी। उस साल न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान इससे भी कम 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही। सुबह से बादल रहने की वजह से गलन भरी सर्दी रही। जबकि शाम के बाद से ठंड और प्रबल हो गई।
विज्ञापन

पिछले साल 16 डिग्री रहा था अधिकतम तापमान
साल 2022 में 5 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा था, जो पिछले वर्षों में इस तारीख में सबसे कम था, लेकिन बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान का भी रिकॉर्ड टूटा जो 2 डिग्री घटकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ लुढ़का।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले साल 5 जनवरी को पारे का रिकॉर्ड
साल अधिकतम न्यूनतम
2023 14 3
2022 16 11
2021 21 7
2020 19 8
2019 20 7
2018 21 6
2017 20 6
2016 21 7
2015 21 8
2014 21 7
2013 20 7
2012 21 7
2011 17 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed