फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mega campaign will run today to apply booster dose

बूस्टर डोज लगाने को आज चलेगा मेगा अभियान

Sat, 06 Aug 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mega campaign will run today to apply booster dose
कासगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 18 से 59 साल तक के लोगों के लिए बूस्टर डोज लगाने को स्वास्थ्य विभाग रविवार को विशेष मेगा अभियान चलाएगा। इसके लिए जिला में 121 केंद्र निर्धारित किए गए है। अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी विभाग लेगा।
विज्ञापन

शासन से 18 से 59 साल के लोगों के लिए 75 दिन तक नि:शुल्क बूस्टर डोज लगवाने की व्यवस्था की है। इसके तहत 165162 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन जिला में बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे। जबकि कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए विभाग ने रविवार को बूस्टर डोज लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला अस्पताल के अलावा सभी ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र, अर्वन स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आदि पर टीकाकरण की व्यवस्था की है। इस अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, पार्टी के दोनों विधायक, ब्लॉक प्रमुख, पार्टी के चेयरमैन आदि का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बूस्टर डोज के लिए रविवार को विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभियान को लेकर अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है- डा. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed