{"_id":"64ca44c5b318645639077643","slug":"medicine-not-found-in-medical-college-complaint-to-acmo-etah-news-c-163-1-sagr1019-3230-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिली दवा, एसीएमओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिली दवा, एसीएमओ से शिकायत
Wed, 02 Aug 2023 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। कॉलेज में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज दो दिन से इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने तक लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद भी मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही है। बुधवार को दवा न मिलने पर मरीज सीएमओ कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने एसीएमओ से शिकायत की। इस पर एसीएमओ ने कार्यालय से ही मरीजों को दवा दिलवाई।
वायरल के साथ आई फ्लू व पेट की समस्या को लेकर मेडिकल कॉलेज में मरीज पहुंच रहे हैं। सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू हो जाती है। मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीज पहुंचने लगते है। जहां पर्चा काउंटर पर पहले लाइन में लगकर पर्चा बनवाते हैं। इसके बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों को लाइन में लगना पड़ता है। जैसे तैसे मरीज चिकित्सक को दिखाता है, इसके बाद दवा लेने के लिए मरीजाें को लाइन में लगना पड़ता है। दो बजते ही दवा काउंटर बंद कर दिया जाता है। इस दौरान कई मरीजों को दवा नहीं मिलती है।
बुधवार को मरीज सीएमओ कार्यालय में शिकायत करने जा पहुंचे। मरीज सहित उनके तीमारदारों का कहना था दो दिन पहले भी दवा लेने आए थे लेकिन दो बजते ही काउंटर बंद हो गया उन्हें दवा नहीं मिली। इस पर बिना दवा के ही लौट गए। बुधवार को भी यही हुआ जैसे ही दवा के लिए नंबर आया तो दो बज गए और कर्मियों ने काउंटर बंद कर दिया। कहा कि लगभग 20 से 25 मरीजों को दवा नहीं मिल पाई। वह बिना दवा के ही वापस चले गए।
विज्ञापन
पत्नी को खांसी सहित सीने में दर्द की शिकायत थी। कॉलेज में चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा काउंटर पर लाइन में लगा था। लंबी लाइन थी ऐसे में दो बज गए काउंटर को बंद कर दिया गया दवा नहीं मिली। बुधवार को भी वहां दवा नहीं मिली। एसीएमओ से शिकायत की उन्होंने कार्यालय से दवा दिलवाई है। -रामसिंह, गुलरिया निवासी
-- -- -- -- -- -- --
बेटी को खांसी की शिकायत है, बुखार भी आ रहा है। बुधवार को 11 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचा पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सक को दिखाया इसके बाद दवा काउंटर पर लाइन में लगा, लेकिन वहां दवा नहीं मिली। सीएमओ कार्यालय में शिकायत की तो यहां से दवा दिलवा दी गई। वह भी दवा पूरी नहीं है। - यशपाल, गुलाबपुर निवासी
मेडिकल कॉलेज से दवा न मिलने की शिकायत लेकर मरीज कार्यालय आए थे। उन्हें कार्यालय से दवा दिलवा दी गई है। इस संबंध में सीएमएस से बात की जाएगी। -डॉ. राममोहन तिवारी, एसीएमओ