{"_id":"61f92d6c4dc0167f062d41a4","slug":"medical-kits-are-being-prepared-for-1643-booths-etah-news-agr5229671157","type":"story","status":"publish","title_hn":"1643 बूथों के लिए मेडिकल किटें की जा रहीं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1643 बूथों के लिए मेडिकल किटें की जा रहीं तैयार
विज्ञापन
एटा। विधानसभा चुनाव में बूथों पर लगाए गए कर्मियों के लिए मेडिकल किटें तैयार की जा रहीं हैं। जिले के 1643 बूथों पर मेडिकल किटें भेजी जाएंगी। इनकी तैयारियों में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। माइक्रो प्रेक्षक और प्रेक्षकों के लिए अलग से किटें तैयार की जा रही हैं।
चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी के साथ ही अन्य सभी कर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश मिले हैं। जिसके तहत 1643 बूथों पर लगाए गए कर्मियों की सुरक्षा के लिहाज से मेडिकल किटें तैयार कराई जा रहीं हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, दस्त, एंटीबायटिक, उल्टी, पेट दर्द, गैस व जलन, घाव, खरौंच आदि स्थितियों से निपटने के लिए दवाएं उपलब्ध रहेंगी। चुुनाव कर्मियों को दी जाने वाली सुरक्षा किट के अंदर एक पर्ची भी रखी जाएगी, जिसमें सभी दवाओं के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। ताकि परेशानी के हिसाब से वह स्वयं दवाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी तक आधी से ज्यादा किटें तैयार हो चुकी हैं। 20 फरवरी से पहले किटों को तैयार कर प्रशासन को मुहैया कराया जाएगा।
सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव की पूरी तैयारियां की जा रही हैं। 1643 बूथ, 200 माइक्रो प्रेक्षक और पांच प्रेक्षक के लिए मेडिकल किटें तैयार कराई जा रही हैं। रोग के अनुसार ही दवाई किट में शामिल की गई हैं और एक पर्ची भी किट में डाली गई है ताकि कर्मचारी बीमारी के हिसाब से पर्ची देखकर दवा का उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
किटों में यह दवाएं रहेंगी उपलब्ध
औषधि का नाम बीमारी में उपयोग
1- डिक्लोपैरा बुखार व दर्द होने पर
2- मेट्रोजिल-400 दस्त होने पर
3- सिप्रोफ्लोक्सासिन 500: एंटीबायटिक
4- ओंडेजट्रोन उल्टी होने पर
5- डिसीक्लोमिन पेट दर्द
6- रनीटीडिन-300 गैस व जलन होने पर
7- पोविडन आईओडिन घाव होने पर
8- ओआरएस दस्त होने के बाद
9- बैंडेड व बैंडेज खरौंच होने पर
10- कॉटन व पट्टी घाव होने पर